डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू द्वारा पकडी अवैध शराब ।
भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के इंचार्ज उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व वाले टीम ने एक ट्रक को काबू कर उसमें से 200 पेटी अवैध शराब अंग्रेजी बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ट्रक चालक पंजाब के लुधियाना से अवैध शराब भरकर अहमदाबाद गुजरात जा रहा था।
डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम झुप्पा गांव के बस स्टैंड पर सिवानी की तरफ से गुजरात नंबर का एक कंटेनर आता हुआ देखा। इस दौरान टीम ने उसे जांच के लिए रोका। कैंटर के अंदर साइकिलों के बीच में भारी मात्रा में अवैध शराब अंग्रेजी छुपा कर ले जाए जाई जा रही थी। रात के समय ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने साइकिलों की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 200 पेटी अवैध शराब को बरामद किया। इस संबंध में सिवानी पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को भी छापामारी कर काबू कर लिया। जिसकी पहचान बडदू लोहारू निवासी हरीश के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में हरीश ने बताया कि वह लुधियाना से अवैध शराब भरकर अहमदाबाद गुजरात जा रहा था। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।