फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने की खरीफ फसल की पड़ताल, अधिकारियों को जल्द गिरदावरी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजस्व विभाग की ओर से की गई खरीफ फसल 2022 गिरदावरी की पड़ताल के लिए शुक्रवार को उपायुक्त नरेश नरवाल बवानीखेड़ा, तोशाम, कैरू व इसके आसपास के खेतों में पहुंचे। उपायुक्त ने खेतों के बीच में जाकर सजरा के साथ फसल के रिकार्ड का मिलान किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई गिरदावरी रिकार्ड का खेतों में खड़ी फसलों के साथ मिलान किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त नरेश नरवाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गिरदावरी महत्वपूर्ण कार्य है, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। गिरदावरी के माध्यम से लिए गए आंकड़ों के आधार पर ही किसान के संबंध में नीति बनती है। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग प्रत्येक फसल चक्र की गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर रिपोर्ट भेजता है। गिरदावरी रिपोर्ट में सही आंकड़े आएं इसके लिए ई-गिरदावरी प्रणाली अपनाई गई है। उपायुक्त ने गिरदावरी का डाटा रिकार्ड के साथ मिलान किया और संबंधित कानूनगो, पटवारी व अन्य अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी राज कुमार, तहसीलदार बवानीखेड़ा आदित्य रंगा, तोशाम के तहसीलदार रविंद्र दलाल, संबंधित गांवों के पटवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें