फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 नए मरीजों के साथ 200 पार पहुंचा डेंगू का आंकड़ा

विज्ञापन
पानी की टंकी में डेंगू मच्छर के लारवा की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले पिछले दिनों कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ है। इसके बाद जिले में डेंगू मच्छर के डंक ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। त्योहारी सीजन में लोग पहले की तरह इंजॉय नहीं कर पा रहे है क्योंकि उन्हें डेंगू मच्छर के डंक का डर सता रहा है। दिवाली और गोवर्धन पर्व पर महज दो दिन में जिले में 25 नए मरीज सामने आए हैं। इससे जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 203 पहुंच गई है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 3994 लोगों को नोटिस जारी किया है। जिले में वीरवार और शुक्रवार को डेंगू मच्छर का प्रकोप अत्यधिक रहा। वीरवार को जिले में डेंगू में 23 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 19 मरीज अन्य जिलों से और भिवानी से चार मरीज हैं। वहीं शुक्रवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। अब तक 188 मरीज स्वस्थ हो गए है और 15 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है। गनीमत रही कि जिले में अभी तक मलेरिया का कोई मरीज सामने नहीं आया है।
ओपीडी में पहुंच रहे बुखार के 100 से अधिक मरीज
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों में खांसी, बुखार और जुकाम के 40 से 50 मरीज पहुंचते हैं। इन दिनों डेंगू मच्छर के डंक और वायरल के चलते यह संख्या दोगुना हो गई है। इन दिनों ओपीडी में मौसमी बीमारियों के करीब 100 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ ही सावधानी रखने का परामर्श भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के डेंगू प्रभावित क्षेत्र
जिले के सेक्टर-13, सेक्टर-23, बैंक कॉलोनी, हालवास गेट, पुराना हाउसिंग बोर्ड, हनुमान गेट, दादरी गेट, सेवा नगर, डीसी कॉलोनी, मिनी बाईपास, टीआईटी कॉलोनी, लाजपत नगर, डाबर कॉलोनी, उत्तम नगर, पटेल नगर, कीर्ति नगर, तिगड़ाना, धनाना, सिवानी, बहल, मानेहरू, बजीणा, कलिंगा से डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं।
24 घंटे लैब और 33 बेड की सुविधा
नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 25 में स्थित लैब में ही डेंगू व मलेरिया के टेस्ट की सुविधा की हुई है। लैब में डेंगू व मलेरिया के टेस्ट 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन किए जाते हैं। इसके लिए विभाग ने आठ-आठ घंटे के अनुसार तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। नागरिक अस्पताल में मरीजों के निशुल्क टेस्ट किए जाते हैं। नागरिक अस्पताल में वार्ड नंबर नौ को आइसोलेशन वार्ड बनाया हुआ है। वार्ड में 11 कमरों में 33 बेड की व्यवस्था की हुई है। साथ ही प्रत्येक सीएचसी पर डेंगू के मरीजों के लिए पांच-पांच बेड आरक्षित किए हुए हैं।
अस्पताल में समय पर मिल रहा इलाज
जिले में डेंगू से बचाव के लिए 141 टीमें एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे में जुटी हुई हैं। नागरिक अस्पताल सहित जिले की सभी सीएचसी में डेंगू के उपचार और जांच की व्यवस्था की हुई है। डेंगू के मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम स्वरूप मरीज स्वस्थ हो रहे है।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें