फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अवैध कोचिंग अकादमियों और बिना मान्यता वाले प्ले स्कूलों पर लगाम लगाने की मांग

Fri, 08 Aug 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिला और प्रदेशभर में अवैध रूप से चल रही कोचिंग अकादमियों व बिना मान्यता वाले प्ले स्कूलों को बंद करने की मांग रखी।
राम अवतार शर्मा ने शिक्षा मंत्री को बताया कि ये कोचिंग अकादमियां सरकार या शिक्षा विभाग से कोई मान्यता प्राप्त नहीं हैं फिर भी पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं के बच्चों को स्कूल समय में पढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी 2024 में सरकार ने हरियाणा निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण और विनियमन विधेयक लागू किया था जिसके तहत सभी कोचिंग अकादमियों को तीन महीने के भीतर मान्यता लेना अनिवार्य था लेकिन अब तक किसी भी अकादमी ने मान्यता नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में प्रदेशभर में चल रही सभी अकादमियां अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शहरों में बिना मान्यता के संचालित हो रहे प्ले स्कूलों पर भी तत्काल रोक लगाई जाए ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। शिक्षा मंत्री ने इस मुद्दे पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कर्ण मिर्ग, अमित डागर, यतिंद्र नाथ और दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें