फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ विक्रेताओं पर करें सख्त कार्रवाई : मनबीर सिंह

Fri, 08 Aug 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते एसपी मनबीर सिंह। स्रो
विज्ञापन
भिवानी। प्रवर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनबीर सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अपराध बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में मादक पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और नशे पर पूरी तरह लगाम लगाने के निर्देश दिए। साथ ही थानों में लंबित मामलों को निश्चित समय सीमा में निपटाने को कहा।
विज्ञापन

एसएसपी ने अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान करने और बिना नंबर वाले वाहनों की सख्त चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिया कि बिना कागजात और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले फरियादी के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए, उसकी शिकायत दर्ज कर रसीद दी जाए और अपराधों जैसे चोरी, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट व धोखाधड़ी के मामलों में तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों की धरपकड़ की जाए। साथ ही पीओ, बेल जंपर, अति वांछित अपराधियों और पैरोल जंपर को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा क्राइम और करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
बैठक में सीएम विंडो और हर समय पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व एटीएम धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए लोगों को सतर्क करने के लिए जिला पुलिस समय-समय पर एडवाइजरी जारी करती रहे। एसएसपी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के ठिकानों पर सख्त कार्रवाई करने, बिना लाइसेंस शराब बेचने वालों की धरपकड़ तेज करने और उनके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें