फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राहुल हत्याकांड मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले संगठन सदस्य

Mon, 10 Jun 2024 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दादरी गेट निवासी राहुल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। राहुल के परिवार सदस्यों ने सुनीता गोलपुरिया एडवोकेट, महेंद्र बिधनोई, मेवा सिंह खन्ना प्रधान धानक समाज के नेतृत्व में सोमवार को एसपी वरुण सिंगला से मुलाकात की।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सीआईए से जांच करवाने की मांग की। इस पर एसपी वरुण सिंगला ने 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे परिवार के लोग व सामाजिक संगठनों के लोग संतुष्ट नहीं हुए। मृतक के भाई ने पंकज ने बताया कि उसके पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वे तीन भाई बहन हैं। बड़ी लड़की राधा उसके बाद वह और उसके बाद छोटा भाई राहुल था। राहुल 31 मई को टायर पंचर की दुकान जीतुवाला को बंद कर रात दस बजे उसके दोस्त विवेक के घर पतराम गेट पर गया था। वहां पर उसके भाई को उसके कुछ युवकों ने उसके भाई की हत्या करने के बाद शव को बिधवाना जोहड़ में फेंक दिया था।
इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था, लेकिन आज तक हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसपी से मिलने वालों में दिलीप सिंह, बलवीर, राजेश, प्यारेलाल, विजय, सनी, अरुण, मास्टर दीपक, सचिन, पंकज, जानी, विक्कू, आशु, नितिन, रोहित, सूरजभान, प्रवीण, राजेंद्र, राजेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें