फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन आपूर्ति कहीं बाधित न हो : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त राहुल नरवाल ने कोविड-19 के संक्रमण से प्रभावित रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति शीघ्र एवं सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिले में निर्धारित कोटे के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं वितरण के कार्य को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

उपायुक्त नरवाल शनिवार को जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला के सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में मांग के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारू ढंग से की जा रही है। किसी भी निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जिले में आने वाली ऑक्सीजन एवं वितरण की रिपोर्ट हर रोज जिला मुख्यालय पर भेजना सुनिश्चित करें। जिले के वर्तमान ऑक्सीजन कोटे को 2.5 मी. टन से बढ़ाकर पांच मी. टन करने के लिए संबंधित विभाग के मुख्यालय को पत्र लिखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला में दिन-प्रतिदिन संक्रमण से प्रभावित रोगियों की संख्या बढ़ने से ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ती जा रही है।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन का वितरण सुचारू ढंग से करने के लिए तहसीलदार रविंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एसडीओ राकेश कुमार, कानूनगो, पटवारी एवं सुरक्षा कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित रोगियों के उपचार के लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों में समुचित प्रबंध किए गए हैं। कोविड-19 की जांच के उपरांत व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटीव आने के पश्चात कोविड किट घर पर भिजवाने की भी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा संक्रमित व्यक्तियों के लिए सभी प्रकार के समुचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने स्थानीय नरेंद्र ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय ऑक्सीजन प्लांट में नगराधीश हरबीर सिंह, तहसीलदार रविन्द्र कुमार, एसडीओ राकेश कुमार तथा प्लांट संचालक नरेन्द्र कुमार के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से कोविड-19 के दृष्टिगत निर्धारित किए गए मापदंडों का पूरी तरह से पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक मास्क लगाएं एवं सामुदायिक दूरी बनाए रखें। दिन में बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से अपने हाथों को धोते रहें। जो भी व्यक्ति मापदंडों की अवहेलना करेगा उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें