फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीसी ने शिक्षा बोर्ड में बने स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

Tue, 10 Sep 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते डीसी महावीर कौशिक व अन्य अ
विज्ञापन
भिवानी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने मंगलवार को हरियाणा विद्यालय परिसर में स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दिन मतदान के बाद भिवानी, तोशाम, लोहारू और बवानीखेड़ा चारों विधानसभा क्षेत्राें की ईवीएम जमा करने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में अलग-अलग स्ट्रांग रूम रूम बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम के साथ ही मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर आठ अक्टूबर को मतगणना होगी। उन्होंने इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार से यहां पर ईवीएम रखे जाने व उसके बाद मतगणना के लिए पहुंचाए जाने की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने यहां पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम के लॉक पर सील और सीसीटीवी को चेक किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सीसीटीवी के वर्किंग होने के साथ-साथ उसकी फुटेज की बैक अप सेव होना जरूरी है। इसी प्रकार से स्ट्रांग रूम पर तैनात गार्ड का लॉग बुक रजिस्टर पूरी तरह से मेंटेन हो। चुनाव आयोग की हिदायत एवं मानकों अनुसार इवीएम व वीवी पैट स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें