फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तहसील में प्रमाणपत्र के काम रहे बंद

Tue, 10 Sep 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सोमवार को जिले के पटवारी एवं कानूनगो हड़ताल पर रहे। इसके कारण आमजन के तहसील से संबंधित काम व जाति प्रमाणपत्र, आय, चरित्र प्रमाणपत्र से संबंधित बंद रहे। इसके कारण लोगों को बिना कार्य करवाए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


दी रेवन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी पटवारी एवं कानूनगो अपनी तहसील में धरने पर बैठे रहे। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला उप प्रधान विकास राठी ने कहा जिला सोनीपत के पटवारी ओमप्रकाश के साथ जो घटना घटी है वह बहुत ही निंदनीय है। अब तक सोनीपत पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

पलवल के जिला प्रधान विनोद दलाल के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण सभी पटवारी और कानूनगो ने अपने धरने पर दो मिनट का मौन रखकर धरने की शुरुआत की और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर तहसील प्रधान विक्रांत शर्मा, शैलेंद्र कुमार पटवारी, सुरेंद्र पटवारी, विनय पंकज, हर्ष छाबड़ा, अरुण, मंजीत नैन, मोहनलाल, हरकेश, प्रदीप घनघस, मंगल राठी, बलबीर, मनोज वर्मा समेत तहसील भिवानी के पटवारी और कानूनगो उपस्थित थे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों के लिए प्रशासन सतर्क, सीमावर्ती चौकियों पर ली वाहनों की तलाशी

लोहारू। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रशासन से लोहारू हलके के राजस्थान सीमा के साथ लगते इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। राजस्थान सीमा के साथ लगते शहर के सूरजगढ़ रोड पर ढाणी रहीमपुर और पिलानी रोड पर श्री गोपाल गोशाला के सामने नाके लगाकर वाहनों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान इलाके के राजस्थान सीमा के साथ-साथ सभी रास्तों पर चौकसी बढ़ाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से इलाके में सेना के जवानों और पुलिस की तैनाती की गई है। चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष करवाने के लिए प्रशासन सतर्क है।



उन्होंने बताया कि वाहनों की जांच की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को सीमा से अधिक नकदी लाने व ले जाने पर ध्यान रखा जाएगा। नकदी मिलने पर संबंधित व्यक्ति को उसका विवरण देना होगा। बता दें कि पुलिस प्रशासन ने शहर के पिलानी व सूरजगढ़ रोड पर पुलिस नाकों पर सख्ती बढ़ा दी है। प्रत्येक वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें