फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड नियमित और रि-अपीयर प्रथम व द्वितीय वर्ष परीक्षा 19 से

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2018-20, 2019-21 व 2020-22 नियमित व री-अपीयर प्रथम व द्वितीय वर्ष परीक्षाएं 19 अगस्त से आरंभ होगी। पात्र छात्र-अध्यापकों के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) संस्था की लॉगइन आईडी पर 10 अगस्त से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सभी छात्र-अध्यापक प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बारे अपनी संस्था से संपर्क करें। छात्र-अध्यापक प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनकी पालन करना सुनिश्चित करेंगे। प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट ए-4 पेपर पर लिया जाना आवश्यक है। यदि किसी छात्र-अध्यापक के प्रवेश पत्र में फोटो, हस्ताक्षर, विषय एवं अन्य किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि पाई जाती है तो ऐसे छात्र-अध्यापक परीक्षा आरंभ होने से पूर्व बोर्ड मुख्यालय भिवानी के कमरा नंबर 28 में व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करके अपनी त्रुटि ठीक करानी होगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज/संस्थान के मुखिया यह सुनिश्चित करें कि ऐसे छात्र-अध्यापक जो निर्धारित नियम-विनियम अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य/पात्र नहीं हैं, उनको प्रवेश-पत्र जारी नहीं किया जाना है, ऐसे सभी छात्र-अध्यापकों के प्रवेश-पत्र परीक्षा आरंभ होने से पूर्व कारण सहित बोर्ड कार्यालय को वापस भिजवाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें