फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश का पानी जमा होने से खराब होने के कगार पर पहुंची फसल

Thu, 12 Sep 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के खेतों में जमा बारिश का पानी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बा स्थित हनुमान मंदिर खेड़ी रोड पर बारिश का पानी जमा होने से फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने जिला उपायुक्त व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता ने बताया शिकायत मिलते ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

किसान रामेहर, रमेश, सुरेंद्र, जगदीश, कृष्ण, जगदीश, रामानंद ने बताया कि उनके खेत हनुमान मंदिर खेड़ी रोड पर स्थित है। दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश के कारण कपास, धान की फसलों में लगभग डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया है। पानी जमा होने के कारण फसल नष्ट होने लगी हैं। कपास व धान की फसल गलने लगी है व अन्य फसलें भी खराब होने की संभावना बनी हुई है। ज्यादा दिन तक पानी जमा होने के कारण अगली फसल की बिजाई भी नहीं हो सकती।
विभाग द्वारा सुरेंद्र के नाम से फलड का कनेक्शन किया हुआ है। इससे बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर उतारा गया है, लेकिन दोबारा नहीं लगाया गया। किसानों ने ट्रांसफार्मर दोबारा लगाकर पानी निकालने के लिए जिला उपायुक्त व सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को शिकायत भेजी। इस बारे में सिंचाई विभाग के मैकेनिकल उपमंडल अभियंता प्रवीण सहरावत ने बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसानों की शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत फसलों में जमा पानी निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें