फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: कैफे में एसी की सर्विस कर रहा कर्मी करंट से झुलसा, सदर थाना के सामने हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 18 May 2023 01:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी सदर पुलिस थाना के सामने वीरवार सुबह एक कैफे में दो कर्मी एसी की सर्विस कर रहे थे कि इसी दौरान एक कर्मी को करंट लगा और वह झुलस गया। उसे बेसुध हालत में भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर सदर पुलिस थाना के सामने एक कैफे में एसी की सर्विस करने के दौरान एक कर्मी करंट लगने से झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले जाया गया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


एक बाल-बाल बचा
सदर पुलिस थाना के सामने वीरवार सुबह एक कैफे में दो कर्मी एसी की सर्विस कर रहे थे कि इसी दौरान एक कर्मी को करंट लगा और वह झुलस गया। उसे बेसुध हालत में भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया। वहीं दूसरा कर्मा बाल बाल बचा।

मौके पर लोगों की भीड़ जुटी
घटना के बाद कैफे में मौजूद लोगों में भी हडकंप मच गया वहीं सदर पुलिस थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल तकनीनिशयर करंट से झुलसने की वजह से बेसुध हालत में है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें