हरियाण के भिवानी के गांव तिगड़ाना में घर के अंदर एक महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव का नागरिक अस्पताल में शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, मृतक महिला के पिता ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इस पर मृत महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
सदर पुलिस थाना में दिए बयान में गांव सैय निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी सीमा (35) की करीब 16 साल पहले तिगड़ाना निवासी एक व्यक्ति के साथ शादी की थी। शादी के बाद सीमा को दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले काफी तंग करते थे।
इसी के चलते उसकी बेटी सीमा ने घर के अंदर कमरे में गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पीड़ित पिता ने अपने बेटी के पति और जेठ सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए।
मृतका के पिता कृष्ण कुमार की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। - पवन शर्मा, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।