गांव पैंतावास कलां निवासी एक व्यक्ति के पास से सदर पुलिस ने अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात वो अपनी टीम सहित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गांव पैंतावास कलां में अवैध शराब का कारोबार होने की सूचना मिली।
सूचना पाकर उन्होंने टीम सहित संबंधित ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को राजकिशन नामक व्यक्ति के पास से अवैध देशी शराब की 60 बोतलें बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।