फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय तालाब में डूबा युवक

Mon, 11 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड एक निवासी मेनपाल की बाबा बालेश्वरधाम तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। रविवार की देर शाम तक गोताखोर व ग्रामीण शव की तलाश में लगा रहा। युवक के भाई राजबीर ने बताया कि 40 वर्षीय मेनपाल को तैरना आता था। मजदूरी कर अपना व परिवार का गुजर बसर करता था।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर में खाना खाने के लिए घर आया था। उसके बाद गर्मी लगने पर तालाब में नहाने गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधे तालाब में तैरने के बाद वह एक दम से डूबने लगा। सूचना देने पर तीन घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों की टीम व ग्रामीणों ने देर सांय तक युवक की तलाश जारी थी। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हे किसी युवक की तालाब डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर गोताखोरों व ग्रामीणों ने युवक की तलाश की, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें