फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: शिक्षकों का अश्लील गाना गाने का वीडियो वायरल, प्रिंसिपल ने फेक बता केस दर्ज कराया

Thu, 10 Mar 2022 03:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

सोशल मीडिया की पांच आईडी से वीडियो वायरल किया गया है। इनमें कुछ आईडी स्कूल के नाम से बनी है।
विज्ञापन
भिवानी - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी शहर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के महिला और पुरुष शिक्षक का अश्लील गाना गाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दोनों अभद्र गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग पांच आईडी पर वायरल किया गया है। हैरानी की बात है कि चार आईडी में स्कूल का नाम भी आता है जबकि एक युवक के नाम से है। ये सभी निजी आईडी हैं।

विज्ञापन




वायरल वीडियो पर गलत ढ़ंग से टिप्पणियां भी की जा रही हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने इसे फेक एडिटेड बताते हुए इसे वायरल व टिप्पणी करने वालों के खिलाफ शहर थाना में शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में करीब 150 अध्यापकों का स्टाफ है। जो अर्थ शास्त्र विषय की अध्यापिका व अंग्रेजी विषय के अध्यापक की किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने फेक अभ्रद गाना गाते हुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
विज्ञापन


दोनों की सामूहिक रूप से अभद्र गाना गाते हुए की विडियो है। जिसे इंस्टाग्रम की पांच आईडी पर वायरल किया गया है। इन गानों पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी व धमकी भरी टिप्पणी की जा रही है। इससे स्कूल के अध्यापकों की छवि को खराब किया गया है। 

जांच की जा रही है: एसएचओ

प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद से वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान के प्रयास में लगी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, थाना शहर प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें