फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह का भंडाफोड़: केंद्र व राज्य की भर्तियों में की धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों के सहारे दूसरे की परीक्षा दिलाने के आरोप में तीन काबू

Mon, 10 Jan 2022 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

फर्जी कागजातों के सहारे दूसरे की परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया है। इसमें मुख्य आरोपी सहित दो-दो साथी पहले काबू हो चुके हैं। पुलिस कमांडो भर्ती में पेपर लीक कराकर धोखाधड़ी से परीक्षा कराने का भी आरोप है। आरोपियों से मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, नकदी व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की भिवानी सिटी पुलिस ने केंद्रीय व राज्य सरकार की नौकरियों में धोखाधड़ी से परीक्षा पास करा भर्ती कराए जाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

इस मामले में सिटी पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके दो साथी पहले ही काबू किए थे।

जिसके बाद गिरोह का पर्दाफाश कर गुर्गों से फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, नकदी के अलावा मामले से जुड़े अन्य अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। आरोपियों पर हाल ही में हरियाणा में हरियाणा पुलिस कमांडो भर्ती में भी पेपर लीक करा परीक्षार्थियों को पास कराने का आरोप है। फिलहाल सिटी पुलिस आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक सिटी पुलिस को सुरक्षा एजेंट ने शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि चरखी दादरी के गांव बेरला निवासी बिजेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न नौकरियों में धोखाधड़ी से पेपर लीक करा किसी दूसरे परीक्षार्थी से परीक्षा दिलाकर मोटी रकम लेकर नौकरी लगवा रहे हैं।
विज्ञापन


ये लोग फर्जी आधार कार्ड व अन्य जाली दस्तावेज भी तैयार कर परीक्षार्थियों को धोखाधड़ी से भर्ती कराने के लिए मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। इस संबंध में सिटी पुलिस ने दो जनवरी 2022 को बिजेंद्र व अन्य के खिलाफ 66डी, आईटी एक्ट सहित धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
 

सिटी पुलिस थाने के एसएचओ रवींद्र कुमार की टीम ने इस मामले में चार जनवरी को केंद्र व राज्य सरकार की नौकरियों में धोखाधड़ी से लोगों को भर्ती कराने के मामले में गांव बेरला निवासी बिजेंद्र व उसके साथी टिटानी निवासी अरुण और आर्य नगर बाढड़ा निवासी संदीप को गिरफ्तार किया था।

 

इसी मामले में सिटी पुलिस एसएचओ रवींद्र कुमार की टीम ने गांव बेरला निवासी नवनीत, गोपालपुर कलां रोहतक निवासी विष्णु और बलंभा महम निवासी कृष्ण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस ने उनका तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
 

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड व नकदी के अलावा इस प्रकरण से जुड़े अन्य अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने हरियाणा पुलिस कमांडो भर्ती में परीक्षार्थी की जगह फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के जरिए किसी दूसरे को बैठाया था। इस प्रकरण में अब तक ये लोग कितने लोगों को इस तरह धोखाधड़ी से नौकरी लगवा चुके हैं और किन किन भर्तियों के पेपर लीक करा चुके हैं, पुलिस इसकी तह तक जाने में भी जुटी है।

 

तीन दिन का रिमांड लिया : एसएचओ

सिटी पुलिस थाना एसएचओ रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने नौकरियों में धोखाधड़ी से भर्ती कराने के गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जिनमें नवनीत, विष्णु और कृष्ण शामिल हैं। पुलिस ने इनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस प्रकरण में पुलिस द्वारा खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें