फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: खिड़की उखाड़कर मकान में चोरी; 10 लाख रुपये के आभूषण व नकदी चोरी, घर के बाहर रखी मिली संदूक

Sat, 09 Sep 2023 01:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के खरक कलां निवासी सुनील ने बताया कि उनका मकान गांव से बाहर खेत में में बना है। उन्होंने अपने घर में बने कमरे को चेक किया तो उनके एक कमरे की खिड़की उखड़ी हुई थी। कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। घर के बाहर की तरफ बनी बैठक में उनका एक बख्शा पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में गांव खरक कलां में खेतों में बने एक मकान से चोर कमरे की खिड़की उखाड़कर करीब 10 लाख रुपये की कीमत के आभूषण व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा पीड़ित के पड़ोस में स्थित एक अन्य मकान से भी 1500 रुपये चोरी कर ले गए। इस मामले में पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार
खरक कलां निवासी सुनील ने बताया कि उनका मकान गांव से बाहर खेत में में बना है। गत सात सितंबर की रात को उसके परिवार के सदस्य घर पर ही सो रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने अपने घर के आस-पास चेकिंग की तो उन्हें कोई नहीं मिला। लेकिन जब उन्होंने अपने घर में बने कमरे को चेक किया तो उनके एक कमरे की खिड़की उखड़ी हुई थी। कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था।

घर के बाहर की तरफ बनी बैठक में उनका एक बख्शा पड़ा मिला। जब उन्होंने बख्शा को चैक किया तो उसके अंदर रखे सोने व चांदी के आभूषण नहीं मिले। सुनील ने बताया कि बख्शा में सोने से बने चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी, हार व अन्य आभूषण रखे थे। जिनका करीब 19 तोला वजन था। इसके अलावा करीब 900 ग्राम चांदी से बने आभूषण भी थे। ये सभी चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने बताया उसकी बख्शा में 50 हजार की नकदी भी रखी थी। जिसको चोर ले गए।
विज्ञापन


वहीं, घर से करीब 200 मीटर दूर पड़ोसी जंगपाल के घर से भी चोर 1500 रुपये चोरी कर ले गए। इस बारे में उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत जुटाएं। इस मामले में सदर पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें