फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप हत्याकांड: शरीर से निकली 14 गोलियां

Sun, 14 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुंढाल गांव में बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग का शिकार हुए शराब ठेकेदार के शरीर से 14 गोलियां निकली। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर मुंढाल गांव में हिसार-रोहतक मुख्य मार्ग पर शराब ठेकेदार सोरखी वासी संदीप पर कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार चचेरे भाई मंदीप ने भागकर अपनी जान बचाई थी। संदीप के शरीर से 14 गोलियां निकली।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 16 खोल बरामद किए है। पुलिस नामजद दोनों आरोपियों गुजरानी वासी संजय और हांसी क्षेत्र के गांव अनीपुरा वासी मनोज की तलाश में जुट गई है। इनके मिलने के बाद ही खुलासा होगा कि हत्या क्यों की गई और बाकी तीन अन्य कौन है।हादसे के बाद मौके से फरार युवक मंदीप भी परिजनों के साथ पुलिस के समक्ष पहुंचा। मंदीप डरा हुआ था और कुछ ज्यादा नहीं बता पा रहा था। उसने इतना बताया कि गाड़ी से उनका पीछा किया जा रहा था।

नहीं किसी से कोई दुश्मनी
मृतक के ताऊ रघुवीर सिंह ने कहा कि संदीप ने पहले महम के पास ठेका ले रखा था और अब गांव सोरखी में। गांव में किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं। बाहर का कह नहीं सकता। परिजनों को कोई जानकारी नहीं किसी से उसकी रंजिश भी थी। फिलहाल दो के नाम बताए है और वे ही बताएंगे कि आखिर क्यों हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें