फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Fri, 14 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जूई गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक युवक को पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब पौने आठ बजे का है। जूई वासी करीब 25 वर्षीय अनिल कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। लोहानी और जूई के बीच शौच जाने के लिए बाइक रोकी। अनिल सड़क किनारे खड़ी बाइक के पास खड़ा था और उसका साथी शौच के लिए गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई पिकअप डाला गाड़ी ने अनिल को कुचल दिया। अनिल को गंभीर हालत में उसका साथी उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में जूई चौकी इंचार्ज एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पिकअप डाला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें