फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए भटक रही दुष्कर्म पीड़िता

Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुझसे दुष्कर्म किया गया। अश्लील फोटो खींचे गए और ब्लैकमेलिंग कर साढ़े 13 लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने धोखे से कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवाकर पंचायती समझौता कर लिया। अब भी आरोपी उसे तंग कर रहे हैं। महिला ने एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तेलवाड़ा क्षेत्र का एक व्यक्ति मंगलवार को परिवार समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था और महिला पर उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर रुपये हड़पने, अब भी छेड़छाड़, दुष्कर्म व मारपीट के झूठे आरोप लगाने की शिकायत की थी।

बुधवार को महिला एसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि वर्षों से उसका यौन शोषण किया जा रहा है। पानीपत, रोहतक ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मगर अब तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। उसके चार लड़कियां है। महिला ने चेतावनी दी कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी बच्चियों के साथ आत्मदाह करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें