फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को दबोचने के लिए पुलिस टीमों की छापेमारी जारी

Fri, 12 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव आदमपुर लड़की हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित तीन टीमों ने वीरवार को भी कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन हत्यारोपी का सुराग नहीं लगा। तीनों टीमें राजस्थान में छापेमारी कर रही हैं।  डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्याकांड की गहनता से जांच कर रही है। हत्याकांड के आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्याकांड का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा। ज्ञात रहे गत शुक्रवार रात गांव आदमपुर में करीब 18 वर्षीय  लड़की की उसके बड़े भाई ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी।  पुलिस ने लड़की के भाई सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रखा है। अब तक हत्याकांड को लेकर कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें