फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब: मेरी बेटी से मुझे मिला दो... पीड़ित ने लगाई भिवानी पुलिस से मदद की गुहार, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 05 Oct 2023 07:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली प्रवासी महिला ने तोशाम थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। एक लड़की और एक लड़की। करीब सप्ताह भर पहले तोशाम क्षेत्र का एक व्यक्ति उसकी बेटी को बहला फुसलाकर उसे भगाकर ले गया। इसके बाद करीब दो दिन पहले उसकी बेटी का उस युवक के फोन से बात हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब! मुझे मेरी बेटी से मिला दो...। यह गुहार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली एक प्रवासी महिला ने तोशाम पुलिस थाना में शिकायत देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि करीब सप्ताह भर पहले तोशाम क्षेत्र का एक युवक उसकी 21 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर झांसा देकर भगा ले आया। दो दिन पहले उसकी बेटी का फोन आया कि उसे बचा लो। इस पर प्रवासी महिला यहां पहुंची और उसकी बेटी को तलाश कर उसे मिलाने की गुहार लगा रही है।

विज्ञापन


आरोपी ने जबरन उसकी बेटी से फोन छीनकर काट दिया
छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली प्रवासी महिला ने तोशाम थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। एक लड़की और एक लड़की। करीब सप्ताह भर पहले तोशाम क्षेत्र का एक व्यक्ति उसकी बेटी को बहला फुसलाकर उसे भगाकर ले गया। इसके बाद करीब दो दिन पहले उसकी बेटी का उस युवक के फोन से बात हुई थी। बेटी ने बताया कि वह यहां फंसी हुई है और उसे बंधक बनाकर रखा गया है। उसकी बेटी चिल्लाती रही और आरोपी ने जबरन उसकी बेटी से फोन छीनकर काट दिया। इसके बाद से ही फोन बंद आ रहा है। महिला अपनी बेटी को तलाशते हुए तोशाम पुलिस थाना में पहुंची और बेटी को पुलिस से ढूंढने की गुहार लगाई।

महिला ने बताया कि उसे नहीं मालूम की उसकी बेटी को कहां रखा गया और कौन युवक लेकर गया है। महिला पुलिस से सिर्फ अपनी बेटी को तलाश किए जाने की गुहार लगा रही है। इस संबंध में तोशाम पुलिस थाना के एसएचओ हितेष दांगी ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। वे इस संबंध में थाने में बात कर पता करेंगे और अगर किसी महिला ने शिकायत दी है तो उस पर तत्परता से कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें