फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: भिवानी में गला रेतकर की व्यक्ति की हत्या, खेत में बने कमरे के बाहर मिला फेंका शव

Tue, 04 Nov 2025 12:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

दलीप की बेरहमी से गला रेतकर हत्या हुई है। थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस भिवानी रोड पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के बहल क्षेत्र में भिवानी मार्ग पर खेत में बने कमरे के बाहर 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ बहल पुलिस को बरामद हुआ। व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। बहल पुलिस ने सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। मृतक बहल निवासी 50 वर्षीय दलीप उर्फ पप्पू है।

विज्ञापन




बहल-भिवानी मुख्य मार्ग पर खेत में बने कमरे के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना बहल पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मृतक दलीप उर्फ पप्पू का गला तेजधार से गला रेता गया था। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई थी। फिलहाल बहल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस उसके हत्यारों की तलाश में जुटी है। दलीप की बेरहमी से गला रेतकर हत्या हुई है। थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस भिवानी रोड पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि जिस खेत और कमरे के बाहर दलीप का शव मिला है वह खेत और कमरा उसी का है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें