फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर

Sun, 15 Nov 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कादमा गांव में लड़की ने साथ जाने से इंकार किया तो प्रेमी ने भरे बाजार उसे गोली मार दी। गोली युवती के पेट में लगी है। गंभीर हालत में युवती को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गोली चलाने के दौरान युवती के भाई की आरोपी के साथ हाथापाई भी हुई, मगर आरोपी युवक गोली चलाकर भागने में सफल रहा।

वाक्या शनिवार शाम करीब छह बजे कादमा गांव के भैया चौक का है। कादमा निवासी 23 वर्षीय बिंदू अपने भाई सुनील और भाभी बबीता के साथ घर लौट रही थी।

तभी पीछे से बाइक सवार एक युवक फिल्मी अंदाज में आया और बिंदू से कहा कि तू क्या चाहती है। इस पर युवती के भाई और उक्त युवक में हाथापाई हो गई। इसी दौरान युवक ने युवती के पेट में गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर गई। उसके परिजन उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। सामान्य अस्पताल में डॉक्टर पेट से गोली नहीं निकाल पाये और युवती को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

दादरी में दी थी अंजाम भुगतने की धमकी
युवती ने बताया कि युवक दिन में उन्हें दादरी मिला था। वहां साथ ले जाने के लिए कहने लगा। मना किया तो धमकी देने लगा कि सोच ले। उसने मना कर दिया। उसे नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। कादमा में आया और बोलने लगा कि पता तू क्या चाहती है। मना किया तो गोली मार दी।
विज्ञापन


परिवार कर दिया बर्बाद
युवती के पिता गजानंद ने बताया कि घर में पूजा-पाठ होती है और उक्त युवक भी पहले धार्मिक प्रवृत्ति का था, इसी बहाने वह घर आने-जाने लगा। बाद में लड़की का रिश्ता बाढड़ा किया तो उक्त युवक वहां पहुंच गया और बेटी का रिश्ता तुड़वाने का प्रयास किया।

उसने वहां कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। बेटी को शादी के बाद कुछ सुंघाकर बेहोश कर उठा ले गया था। तीन-चार दिन बाद पुलिस ने ढूंढा। शादी के बाद बेटी के ससुराल में विवाद हुआ। पिछले दो महीने से बेटी उनके पास रह रही थी। आरोपी युवक गांव कलाली का है और कादमा गांव में उसकी बुआ रहती है।
विज्ञापन


युवती को गोली मारने की सूचना आई है। जांच की जा रही है। युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक की भी तलाश की जा रही है।
देशराज, एसएचओ
थाना बाढड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें