फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Sun, 15 Nov 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-3 निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालपक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 पार्ट-1 में रहने वाली नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2013 में फरीदाबाद निवासी जतिन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुरालियों से दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। कई बार उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।
परेशान होकर वह मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति जतिन, ससुर सुरजीत, सास सुनीता, लोकेश अदलखा, धर्मपाल, मनोहरलाल, सुनीता, काजल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें