फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा शपथ पत्र देकर लिया हुडा में प्लॉट, अब फंसे

Wed, 28 Oct 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हुडा में पहले ही प्लॉट फिर भी झूठा शपथ पत्र देकर और प्लॉट के लिए आवेदन किया और निकल भी गया। जांच हुई तो पता चला कि अब एक ही बंदे के नाम दो-दो प्लॉट है। पुलिस ने एसडीएम की शिकायत पर दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हुडा ने वर्ष 2006 में निकाले हाउसिंग बोर्ड के प्लॉट में अनेक लोगों ने प्लॉट होने के बावजूद शपथ पत्र दिया कि उनके नाम कोई प्लॉट नहीं है। झूठे शपथ पत्र के सहारे आवेदन करने के बाद कुछ के प्लॉट निकल भी आए। अब हुडा की ओर से जांच कराई जा रही है कि किन किन लोगों ने प्लॉट होने के बाद भी आवेदन किया और धोखाधड़ी कर प्लॉट लिए है। जांच में अब तक दो के नाम सामने आए है। एसडीएम व हुडा संपदा अधिकारी ने इसकी शिकायत सेक्टर 13 चौकी में दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामले दर्ज किए है। मामले में सेक्टर 13 चौकी इंचार्ज एसआई गल्लाराम ने बताया कि हुडा संपदा अधिकारी सतपाल सिंह की शिकायत पर विनोद व अमीलाल के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए है। इनके नाम पहले ही हुडा के प्लॉट थे। इन्होंने  झूठा शपथ पत्र देकर अन्य प्लॉट भी प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें