फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई के सैंपल भरने का डर दिखाकर हजारों रुपये ठगे

Wed, 28 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ में अपने आप को स्वास्थ्य विभाग की टीम बता कर मिठाई के दुकानदारों से पैसे ऐंठ रहे एक गिरोह के छह सदस्यों को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ में आए इस गिरोह से ऐंठी गई नगदी भी बरामद हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। हुआ यूं कि मंगलवार की शाम शहर के मुख्य बाजार में स्थित बीकानेर स्वीट शॉप पर छह सदस्यीय एक टीम पहुंची, जो अपने आप को स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बता रही थी। इस कथित टीम ने दुकान में रखी मिठाईयों व सफाई व्यवस्था पर दुकान मालिक से पूछताछ करनी शुरू कर दी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने का हवाला देकर भारी जुर्माने की बात कर रहे इन लोगों ने दुकानदार को धमकाना शुरू कर दिया। यही नहीं मिठाई के सैंपल लेकर दुकान को सील करने तक की धमकी दे डाली। दुकानदार द्वारा मिन्नतें करने पर ये लोग ले देकर मामला निपटाने पर राजी हो गए। दुकानदार को जब इस बारे शक हुआ तो उसने आस-पड़ोस में स्थित दुकानों पर जाकर चर्चा की और फिर देखते ही देखते यह भेद खुलता चला गया कि ये किसी विभाग के न होकर मात्र पैसे ठगने वाले गिरोह के लोग हैं। इस ठगी को लेकर दुर्गा स्वीट से बलविंद्र, बीकानेर स्वीट शॉप से सरवन व शिव शक्ति मिष्ठान भंडार के राजीव ने आसपास के दुकानदारों को एकत्रित करते हुए गिरोह के इन सभी सदस्यों को घेर कर पुलिस को सूचना दे दी। शिवशक्ति मिष्ठान भंडार के मालिक राजीव कुमार ने बताया कि गिरोह के ये सदस्य उससे तीन हजार रूपए ऐंठ चुके हैं। इसी तरह दुर्गा स्वीट्स के बलविंद्र के अनुसार ये लोग उससे पचास हजार रुपए की मांग कर रहे थे। बीकानेर स्वीट्स के मालिक सरवन ने भी आरोप लगाया कि ये लोग उससे एक लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। तीनों दुकानदारों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दे दी। मौके से गिरोह के इन सदस्यों से तीन हजार रुपए की राशि भी बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन

जांच के बाद कार्रवाई करेंगे : जांच अधिकारीपुलिस जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि दुकानदारों की सूचना पर इन लोगों को काबू किया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें