फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में चार घायल

Mon, 30 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव भैरवी में दुकान के सामने खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों से दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गश। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष से घायल महिला सजना व ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में उन्होंने अपनी दुकान किराए पर दे रखी है। रविवार को किराएदार के कहने पर ओमप्रकाश अपनी दुकान के बाहर खूंटा गाड़ रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक परिवार ने उस पर हमला बोल दिया। मामले का पता लगने पर जब वह मौके पर पहुंची तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। बाद में ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया और उन्हें उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों घायल रिश्ते में भाभी देवर है। वहीं इसी विवाद में दूसरे पक्ष से राजन व सरोज भी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें