हरियाणा के भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव गारनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने वोट देने से रोकने, घर में घुसकर पीटने और अपहरण कर धमकाने का केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में घायल मांगेराम ने बताया कि वह पांच अक्तूबर को करीब दस बजे वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर गया तो वहां मौजूद 7-8 व्यक्तियों ने उन्हें वोट नहीं डालने दिया।
विज्ञापन
आरोप लगाया है कि शाम को वह दोबारा मतदान केंद्र पर गए तो आरोपियों ने झगड़ा कर मारने की धमकी दी। मांगेराम ने आरोप लगाया है कि रात करीब 11:30 बजे वह घर में सो रहा था। तभी आरोपी कार से आए और उसके घर में घुस कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनके शरीर पर गहरी चोटें आईं हैं।
आरोप लगाया कि गाड़ी में डालकर अपहरण किया और गली में गाड़ी से गिराकर छोड़ गए। मांगेराम ने पुलिस को बताया कि परिजन और पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले जाने लगे तो आरोपियों ने गाड़ी से पीछा कर अस्पताल जाने से भी रोक दिया।
विज्ञापन
मांगेराम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।