फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: छह माह का भ्रूण फेंका, पक्षियों व कुत्तों ने नोचा, हुई मौत, अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 29 Jul 2024 10:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

राहगीर ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फुलपुरा बस स्टैंड से करीब सौ मीटर की दूरी पर रोहतक रोड पर भ्रूण मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव फुलपुरा के बस स्टैंड से करीब सौ मीटर दूर सड़क किनारे छह माह का भ्रूण मिला। पक्षियों व कुत्तों के नोच खाने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। राहगीर ने इसकी सूचना खरक कलां पुलिस चौकी में दी।

विज्ञापन


इसके बाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। सदर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

सदर पुलिस को दिए बयान में गांव बामला निवासी 12 गांव की पंचायत सदस्य बलबीर सिंह पूनिया ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे वह अपने घर से किसी काम के लिए गांव खरक कलां आ रहा था।
विज्ञापन


जब वह गांव फुलपुरा के बस स्टैंड से करीब सौ मीटर रोहतक रोड की तरफ पहुंचा तो उसने देखा कि सड़क पर जब उसने अपनी बाइक रोकी और पास पहुंचा तो पता चला कि करीब पांच से छह माह का भ्रूण है, जिसकी पक्षियों और कुत्तों के नाेच खाने की वजह से मौत हो गई है। इस संबंध में उसने खरक कलां पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और बलबीर सिंह पूनिया की शिकायत पर भ्रूण को फेंकने वाली कलयुगी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें