फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरवास गैस त्रासदी को लेकर डीलर पर मामला दर्ज

Thu, 03 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुजरवास में 25 दिन पहले घरेलू गैस सिलेंडर रिसाव के कारण हुई आगजननी के मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इंडेन ऑयल कारपोरेशन के डीलर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गत 9 अक्तूूबर को गांव गुजरवास निवासी नारायण सिंह चौहान का परिवार नवरात्र की अष्टमी को देवी मां की कढ़ाई को लेकर पकवान की तैयारी में जुटा हुआ था कि अचानक गैस रिसाव से भयंकर आग लग गई जिससे आठ लोग बुरी तरह से झुलसे गए थे। ग्रामीणों की मदद से पीड़ितों को उपचार के लिए जयपुर एसएमएस व सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान नारायण सिंह ने अगले ही दिन दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी गीता देवी व पुत्रवधू बबीता पांच दिन बाद दम तोड़ दिया था। इसी भयानक गैस त्रासदी में झुलसी सात वर्षीय वंशिका ने सफदरजंग अस्पताल में भी उसी दौरान दम तोड़ दिया था। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम सा छा गया था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद करते हुए उनका हौसला बढ़ाया जिसके उपरांत नारायण सिंह के पुत्र अजय कुमार ने पुलिस को इंडेन ऑयल कारपोरेशन की डीलर शहीद बिरेन्द्र सिंह गैस एजेंसी अटेली के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें