फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्र पर झोंके फायर, रेफर

Wed, 31 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घर से स्कूल जा रहे दसवीं कक्षा के एक छात्र पर बाइक सवार दो युवकों ने बुधवार सुबह धड़ाधड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में छात्र को तीन गोलियां लगी। घायल छात्र पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने इस संबंध में गांव चरखी के पूर्व सरपंच के बेटे सहित दो युवकों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमलावर फरार हैं।
विज्ञापन


चरखी दरवाजा निवासी रुद्र (15) भिवानी के डीपीएस स्कूल का छात्र है। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि लोहारू स्थित एक बैंक के सामने खड़ा होकर वह स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अचानक वहां दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। रुद्र कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही बाइक सवार युवकों में से एक ने बंदूक निकालकर कर उस पर धड़ाधड़ फायर कर दिए। हमलावरों ने उस पर चार गोलियां चलाई। इनमें से उसे कमर, हाथ और पांव में तीन गोलियां लगी। गोलियां लगने के बाद भी रुद्र लहूलुहान अवस्था में हमलावरों से खुद को बचाने के लिए दौड़कर एक दुकान में घुस गया।

इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि रुद्र ने हमलावरों को पहचान लिया। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना पाकर सिटी पुलिस व सीआईए टीम मौके पर पहुंची। घायलावस्था में रुद्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं, सिटी पुलिस ने उपचाराधीन के बयान पर गांव चरखी निवासी दो युवकों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में अभी रंजिश की कोई बात सामने नहीं आई है।ुद्र के पिता सुरेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले जबउसका बेटा रुद्र ग्राउंड में खेल रहा था तो नीरज नामक युवक ने उसके मारपीट की थी। सुरेंद्र ने बताया कि नीरज ने ग्राउंड में आकर रुद्र के बारे में पूछा था। इसी दौरान जब उसके बेटे ने अपना नाम रुद्र बताया तो नरेंद्र ने अज्ञात कारणों से उसे थप्पड़ जड़ दिए थे। इस बात की जानकारी घर आकर रुद्र ने उन्हें दी थी। मगर बच्चों से जुड़ा मसला होने के कारण उस समय उन्होंने इससे गंभीरता से नहीं लिया। रुद्र के पिता सुरेंद्र अटेला राजकीय स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें