फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: सरसों के टोकन नहीं काटने को लेकर बिफरे किसान, नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 28 Apr 2023 03:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के ढिगावामंडी में सरसों की सरकारी खरीद चल रही है, लेकिन शुक्रवार को सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में सरसों की फसल लेकर मंडी पहुंच गए। किसानों को मंडी के किसान केंद्र में टोकन नहीं दिए गए। जिसके बाद गुस्साएं किसानों ने दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर ढिगावामंडी गेट पर ही जाम लगा दिया।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के ढिगावामंडी में किसानों को सरसों के टोकन नहीं देने को लेकर शुक्रवार को किसान बिफर गए और गुस्साएं किसानों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर ढिगावामंडी गेट के सामने सडक़ पर जाम लगा दिया। जाम में डटे किसानों ने उनकी सरसों की सरकारी खरीद कराने की मांग की वहीं किसानों को खरीद बंद होने का हवाला देकर टोकन नहीं दिए गए। वहीं जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


ढिगावामंडी में ट्रैक्टर ट्रालियों में सरसों लेकर पहुंचे थे सैकड़ों किसान
ढिगावामंडी में सरसों की सरकारी खरीद चल रही है, लेकिन शुक्रवार को सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में सरसों की फसल लेकर मंडी पहुंच गए। किसानों को मंडी के किसान केंद्र में टोकन नहीं दिए गए। दोपहर तक सैकड़ों किसान अपनी ट्रैक्टर ट्राली में सरसों की फसल लेकर मंडी के बाहर जुट गए, मगर अधिकारियों ने टोकन नहीं दिया। जिसके बाद गुस्साएं किसानों ने दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर ढिगावामंडी गेट पर ही जाम लगा दिया।

अनाज मंडी गेट के आगे भिवानी-लोहारू नेशनल हाईवे पर लगा दिया किसानों ने जाम
किसानों द्वारा हाईवे पर जाम लगाए जाने से सैकड़ों वाहन भी जाम में फंस गए वहीं स्कूली वाहन भी जाम में फंसे। रोडवेज बसों में भी मुसाफिर जाम में फंस गए। किसानों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से मंडी में चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यहां सरसों की सरकारी खरीद बंद होने की बात कहकर टोकन नहीं दिए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी फसल मेरी पोर्टल मेरा ब्यौरा पर दर्ज हैं, जिसके बाद टोकन लेने पर ही मंडी में उनकी सरसों की सरकारी खरीद होगी, मगर अधिकारी टोकन में ही आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिसकी वजह से अब तक सैकड़ों किसानों की हजारों क्विंटल सरसों बिना खरीद के ही है। मंडी के बाहर किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों की वजह से लगाए गए जाम के कारण आसपास के दुकानदारों की भी मुश्किलें बढ़ गई वहीं पुलिस ने किसानों को समझाबुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। मगर किसान नहीं माने। फिलहाल किसान सड़क जाम पर डटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें