फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पीने के पानी की समस्या: महिलाओं ने हांसी मार्ग पर लगाया जाम, SDO से हुई कहासुनी, जेई बदलने की मांग

Thu, 01 Jun 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में में पिछले काफी सालों से लोग जलसंकट और गंदे पानी की समस्या झेल रहे हैं। इसी को लेकर चिरंजीव कॉलोनी के लोगों ने पिछले सप्ताह बूस्टर पर ताला जड़ दिया था और घंटाघर बूस्टर स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में पीने के पानी की समस्या को लेकर वीरवार सुबह 10 बजे चार कॉलोनियों के लोगों ने भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर रेस्ट हाउस के सामने जाम लगा दिया। पेयजल समस्या से गुस्साई महिलाओं ने सडक़ पर बैठकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस एसएचओ व सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ और जेई भी पहुंचे। 

विज्ञापन


एसडीओ ने दिया कर्मचारी को काम पर लगाने का आश्वासन
शहर के रामनगर कॉलोनी, जगत कॉलोनी, लेबर कॉलोनी और चिरंजीव कॉलोनी में पिछले काफी सालों से लोग जलसंकट और गंदे पानी की समस्या झेल रहे हैं। इसी को लेकर चिरंजीव कॉलोनी के लोगों ने पिछले सप्ताह बूस्टर पर ताला जड़ दिया था और घंटाघर बूस्टर स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद भी कॉलोनियों में पेयजल को लेकर हालात नहीं सुधरे तो वीरवार सुबह सैकड़ों महिलाओं और चार कॉलोनी के लोग भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग रेस्ट हाउस के सामने एकजुट हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया।

सवा घंटे बाद खोला महिलाओं ने जाम
जाम में फंसे वाहन चालकों के साथ भी महिलाओं की आवागमन बाधित करने पर कहासुनी हुई वहीं मौके पर पहुंचे एसडीओ सुरजीत सिंह मलिक और जेई कपिल व जेई सचिव के साथ भी तीखी नोंकझोंक हुई। महिलाओं ने पेयजल संकट पर अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई वहीं एसडीओ ने तुरंत कर्मचारियों को भेजकर काम लगाने का आश्वासन दिया। मौके पर शहर थाना पुलिस एसएचओ बलदेव सिंह व सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ पवन कुमार ने भी जाम लगा रही महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन महिलाएं नहीं मानी। एसडीओ के साथ काफी देर तक बहस होती रही, मगर बात नहीं बनी तो फिर से महिलाएं सडक़ पर जाम लगाकर बैठ गई। दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर एसडीओ ने समस्या का समाधान का काम शुरू कराने व इलाके में पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाने का भरोसा दिलाया तब जाकर महिलाएं जाम खोलने पर राजी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें