फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के बीच नाले में गिरने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 30 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
death - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दो दिन से लापता बुजुर्ग दुकानदार का शव मंगलवार को खाखी बाबा मंदिर के पास नाले में मिला। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। क्षेत्र वासियों ने देखा तो कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस के देरी से आने पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने रोष जताया। वहीं परिजनों ने बताया कि बरसात के कारण जलभराव के चलते दुकानदार गड्ढे में गिरा और यह हादसा हुआ। लोगों ने बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने को इसका जिम्मेवार ठहराया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खाखी बाबा मंदिर के पास नाले में भरे पानी के बीच एक शव देखा गया, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। क्षेत्र वासियों ने नाले में शव देखा तो हैरान रह गए और कुत्तों को भगाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना देने के बावजूद काफी समय तक पुलिस नहीं आने पर क्षेत्र वासियों और परिजनों ने रोष जताया। शव को बाहर निकाला गया तो मृतक की पहचान हरजीकान कुआं क्षेत्र निवासी करीब 52 वर्षीय अशोक के रूप में हुई। मृतक बिचला बाजार में चाय की दुकान चलाता था और दो दिन से लापता था। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। मृतक के भाई अनूप ने बताया कि उसका भाई चाय की दुकान चलाता था और दो दिन से लापता था।बरसात के मौसम में जलभराव के चलते यह हादसा हुआ।

वार्ड के पार्षद बिल्लू बादशाह ने नाले में मिले शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि जलभराव के बीच घर लौटने के दौरान बुजुर्ग अशोक गड्ढे में गिरा और यह सबहुआ। इसमें प्रशासन भी जिम्मेवार है। पिछले काफी अर्से से बुस्टिंग एवं पंपिंग स्टेशन का काम चल रहा है जो अधर में ही लटका हुआ है। मामले में दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई। नाले में गिरने से बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें