फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करने से रोका तो फेंकी रोड़ी और मिट्टी

Fri, 16 Oct 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षाओं में नकल रोकने के बोर्ड प्रशासन के प्रयास नकल कराने वालों को रास नहीं आ रहे हैं। नकल पर लगाम लगने से कुपित होकर बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने एक सुपरवाइजर पर रोड़ी फेंककर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, सुपरवाइजर इस हमले में बच गए लेकिन वे घटना से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


वे यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करें या फिर नकल माफिया के आगे घुटने टेके। बृहस्पतिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाहरवीं कक्षा का केमिस्ट्री तथा हिस्ट्री का पेपर था। सांयकालीन सत्र में परीक्षा के सफल संचालन के लिए अंदर परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारी सख्ती बरते हुए थे। इसी बीच कुछ विद्यार्थियों ने नकल करने की चेष्टा की तो वे परीक्षा केंद्र के उपाधीक्षक की निगाह में आ गए।

जांच करने पर मिली नकल के बाद केंद्र में परीक्षा दे रहे तीन विद्यार्थियों का यूएमसी केस बना दिया। इसकी जानकारी मिलने पर बाहर से कुछ युवकों ने उपाधीक्षक सुनील पर रोड़ी तथा मिट्टी फेंकनी शुरू कर दी। हालांकि, वे इस हमले में बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


परीक्षा उपाधीक्षक पर हुए हमले से केंद्र में अफरा तफरी मच गई तथा सभी घटना की जानकारी लेने पहुंचे। इस बीच जब केंद्र में उपस्थित दूसरे कर्मचारी हमलावरों की तरफ भागे तो वे छत से दीवारों को फांदते फरार हो गए।

केंद्र में हुई इस घटना की हालांकि पुलिस में शिकायत नहीं की गई तथा कर्मचारियों ने इसे एक चुनौती मानते हुए किसी कीमत पर नकल नहीं करने का प्रण लिया। केंद्र अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि यह एक असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया कुत्सित प्रयास था। इसमें कोई कर्मचारी विचलित नहीं हुआ बल्कि इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है।
वर्जन
‘जब परीक्षा के समय में कुल पांच मिनट बाकी थे तब अचानक किसी ने छत के ऊपर से केंद्र के उपाधीक्षक सुनील पर रोड़ी और मिट्टी डालकर हमला करने का प्रयास किया। हमलावर कौन थे, इसकी पहचान नहीं हुई। ऐसी घटनाओं की निंदा के लायक है ’
विज्ञापन

- जसवंत सिंह, केंद्र अधीक्षक, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें