बिजनौर। 23 अक्तूबर को भरत मिलाप और मोहर्रम को जुलूस एक साथ
निकलने ने प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को अफसरों ने एक पक्ष
संग बैठक कर नीति बनाई ।
23 अक्तूबर को भरत मिलाप और मोहर्रम का जुलूस निकलेगा। दोनों जुलूस निकलने का कई जगह रास्ता भी एक है। दोनों जुलूसों ने अफसरों के माथे पर पसीना ला दिया हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर जुलूस को निकलवाने के लिए बीच का रास्ता तलाश रहा है।
बृहस्पतिवार को अफसरों ने शहर कोतवाली में एक पक्ष के लोगों के साथ बैठक की और तय किया कि जब भरत मिलाप का जुलूस निकले तो जुलूस निकालने के समय में परिवर्तन किया जाए।
मोहर्रम के जुलूस के दौरान भरत मिलाप के जुलूस का समय थोड़ा बदल जाएगा। दोनों जुलूस एक समय में एक साथ नहीं निकाले जाएंगे।
इसके लिए रामलीला समिति के पदाधिकारियों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। बृहस्पतिवार को कोतवाली में हुई बैठक में एडीएम राममूर्ति मिश्रा, एसपी सिटी कल्पना सक्सेना , सीओ रामानंद कुशवाहा, एसडीएम अजय तिवारी, शहर कोतवाल अजय गौतम , सभासद जुल्फिकार बेबी, रईस अहमद, मोहसिन जैदी आदि।