फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से रेहड़ी दुकानदार की मौत

Sat, 14 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ट्रेन की चपेट में आने से एक फल विक्रेता रेहड़ी दुकानदार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान था। रेलवे पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार देर शाम का है। बवानीखेड़ा के नजदीक अचानक एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के लिए प्रयास किए। मृतक की पहचान हिसार के सदर थाना क्षेत्र के गांव खरड़ वासी करीब 46 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक भिवानी के रोहतक गेट पर फलों की रेहड़ी लगाता था और पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में जीआरपी से एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि व्यक्ति मालगाड़ी के आगे आया है। परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें