एक ढाबा कारिंदे की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी लेकिन कोई शव लेने नहीं पहुंचा। गांव अग्रोहा निवासी 50 वर्षीय जयसिंह पिछले 20 साल से महेंद्रगढ़ रोड स्थित ढाबों पर साफ सफाई का कार्य करता था। चर्चा है कि रविवार को जयसिंह ने काफी शराब पी रखी थी वह काफी समय से वह बीमार भी चल रहा था। सोमवार सुबह उसे मृत पाया गया।
जांच अधिकारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के शव लेने से मना करने पर ढाबा पर कार्य करने वालों ने शव लेेने की इच्छा जाहिर की है जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव दाह संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। पुरलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।