लोहारू कैनाल के धिकाड़ा पंप हाउस पर पिछले तीन दिन से गांव दुबलधन से लापता बुजुर्ग दंपति का शव वीरवार को बरामद हुआ है। गांव दुबलधन निवासी सुखबीर 65 व उसकी पत्नी विद्या देवी 60 सोमवार को गांव से बेरी दवाई लेने गए थे। जब वो देर शाम तक भी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें तलाश किया। इसके बाद मामले की सूचना बेरी थाने में दी गई। बेरी थाने में दी गई शिकायत में सुखबीर के भाई जयभगवान ने बताया कि उसका भाई व भाभी पिछले कुछ सम से बीमार चल रहे थे।
बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। दोनों के मानसिक रूप से परेशान होने की बात भी परिजनों ने कही थी। धिकाड़ा पंप हाउस पर दोनों के शव मिलने की सूचना के बाद हैड कांस्टेबल प्रदीप को मौके पर भेजा गया है।