फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

Fri, 05 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने शहर के घिकाड़ा रोड पर स्थित घर में घुसकर बुधवार रात लाखों के गहने और नकदी चोरी की ली। पुलिस ने पीड़ित महिला शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वार्ड 19 निवासी महिला पूनम देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात परिजन मकान में सो रहे थे। इस दौरान चोरों ने मकान में घुसकर सोने का एक हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, हथफूल, तगड़ी,एक जोड़ी टॉप्स , कानों की बालियां, चांदी की चुटकी, नथली,  सोने के दो लॉकेट, पांच जोड़ी पाजेब,  चांदी के छह सिक्कों जेवरात और ढाई हजार की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब छह बजे उनकी नींद खुली तो मकान के आंगन में घरेलू सामान बिखरा पड़ा था।  अंदर जाकर देखा तो स्टोर रूम में रखी अलमारी का लॉक खुला पड़ा मिला। सामान की जांच की गई तो अलमारी में रखी नकदी व गहने गायब मिले। महिला ने आसपास में जाकर देखा तो उसका पर्स व अन्य घरेलू सामान मकान से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। पीड़िता ने घटना की सूचना शहर थाना में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया गया। जहां मौके से फिंगर प्रिंटस की जांच की गई।  
विज्ञापन

वर्सन:::
सिटी थाना प्रभारी विकास ओल्याण ने बताया कि उन्होंने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें