फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: RTA की गाड़ी में GPS लगा दे रहा था ट्रक मालिकों को लोकेशन, केस दर्ज

Sat, 24 Sep 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। खुलासा हुआ है कि जीपीएस में इस्तेमाल सिम कार्ड भी फर्जी कागजातों के सहारे खरीदा गया है। आरोपी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ है।
विज्ञापन
Car GPS Tracker
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में आरटीए की गाड़ी में जीपीएस लगाकर ट्रक चालकों को लोकेशन देने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत मोटर व्हीकल ऑफिसर ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी व सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मोटर व्हीकल ऑफिसर सोनू ने बताया कि पिछले दिन से आरटीए की चेकिंग के दौरान ओवरलोड वाहनों के चालान कम हो रहे थे, जिसकी वजह पता लगी। मुखबिर ने बताया कि उनकी सरकारी गाड़ी में गांव जमालपुर निवासी संदीप लांबा ने जीपीएस लगाया हुआ है, जिससे आरटीए की लोकेशन पहले ही पता चल जाती है, जिसकी जानकारी ट्रक चालकों को दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Weather Haryana: आफत की बारिश से थम गई जिंदगी, फसलों में भारी नुकसान, आगे भी यलो अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी खुलासा हुआ कि जीपीएस में इस्तेमाल सिम कार्ड भी फर्जी कागजातों के सहारे खरीदा गया है। आरोपी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ है। इस ग्रुप पर ओवरलोड ट्रक चालकों से पैसा लेकर आरटीए की लोकेशन बताई जा रही है। सरकारी गाड़ी से मिला अवैध जीपीएस को पुलिस के हवाले किया, वहीं इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी व सरकारी कार्य में बाधा व राजस्व का नुकसान पहुंचाने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें