फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में शिक्षा विभाग की छापेमारी: स्कूलों में मिली निजी प्रकाशकों की किताबें, रिपोर्टअधिकारियों को भेजी

Thu, 20 Apr 2023 03:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के बवानीखेड़ा खंड के सुई क्लक्टर में वीरवार को क्लस्टर प्रभारी राजेश कुमार ने निजी स्कूलों में छापारा मारा। उन्हें निजी स्कूलों को लेकर शिकायत मिल रही थी कि स्कूल संचालक निजी प्रकाशकों की किताबें लगा रहे है। साथ ही अपनी मर्जी की दुकान से विद्यार्थियों की वर्दी मंगवा रहे है।
विज्ञापन
स्कूलों में छापेमारी करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में शिक्षा विभाग ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें निजी स्कूलों में छापामारा और इस दौरान उन्हें विद्यार्थियों के बैग में निजी प्रकाशकों की किताबें मिली। इसको लेकर क्लस्टर प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है, ताकि निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकें।

विज्ञापन


मर्जी की दुकान से विद्यार्थियों की वर्दी मंगवा रहे
बवानीखेड़ा खंड के सुई क्लक्टर में वीरवार को क्लस्टर प्रभारी राजेश कुमार ने निजी स्कूलों में छापारा मारा। उन्हें निजी स्कूलों को लेकर शिकायत मिल रही थी कि स्कूल संचालक निजी प्रकाशकों की किताबें लगा रहे है। साथ ही अपनी मर्जी की दुकान से विद्यार्थियों की वर्दी मंगवा रहे है। जांच में पाया कि निजी स्कूल प्राइवेट प्रकाशन की किताब लगाए हुए थे।

रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी
वर्दी कोई भी स्कूल मालिक नहीं बेच सकता है और न ही किसी दुकान से खरीदने की कह सकता है।, केवल यूनिफार्म का रंग बताएगा और अभिभावक स्वयं ही वर्दी लेंगे। राजेश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि एक स्कूल तो निजी प्रकाशक की किताब लगाए हुए थे, तो उसकी रिपोर्ट भी उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें