फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों से भरी दुकान में धमाका, परखच्चे उड़े

Tue, 03 Nov 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सरल के मेन चौक स्थित किरयाने की दुकान में सोमवार तड़के जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद दुकान जमींदोज हो गई।
विज्ञापन


इस घटना के घंटों बाद डीएसपी, सीन ऑफ क्राइम टीम समेत पुलिसिया अमले ने मौके का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पटाखे व बारुद के भंडारण में आग लगने की वजह से विस्फोट हुआ। फिलहाल पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

धमाका सोमवार अल सुबह करीब चार बजे सीताराम शर्मा नामक ग्रामीण की दुकान में हुआ। सीताराम शर्मा ने दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखे व बारूद ला रखा था। हर रोज की तरह वह रविवार सायं अपनी दुकान को बंद करके सो गया था। सोमवार सुबह चार बजे लाइट आई थी।
विज्ञापन


उसके तुरंत बाद इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ कि दुकान की दीवार व छत गिर गई। विस्फोट की आवाज सुनकर सारा गांव बाहर आ गया। दोपहर बाद इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची तो डीएसपी हेडर्क्वाटर अशोक बक्सी ने मौके पर पहुंच सारे मामले के बारे में छानबीन की और बाद में हिसार से सीन आफ  क्राइम की टीम को बुलाया।

उन्होंने भी मौके पर पहुंच मुआयना किया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सीताराम के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीन आफ  क्राइम के एडिशनल डायरेक्टर डा. अजय कुमार ने बताया कि विस्फोट से संबंधित कुछ मैटिरियल मिला है। उनको कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बाल-बाल बचा पूरा परिवार
दुकान और सीताराम के मकान के बीच मामूमी फर्क था, इसलिए विस्फोट में उसका पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। विस्फोट के समय दुकानदार सीताराम अपने मकान के बाहर थोड़ी दूरी पर सोया हुआ था। अंदर कमरे में उसका एक लड़का, दो पुत्रवधू, दो लड़कियां और उसकी पत्नी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें