एलएनजेपी सिविल अस्पताल में रविवार देर रात एक मरीज और उसके अटेंडेंट ने जमकर हंगामा मचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों पर बेड न मिलने पर झगड़ने और बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। मामला बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया।
इसके बाद ही मामला शांत हुआ। अस्पताल प्रशासन ने आरोपी मरीज के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डॉ. आरके मेहला रविवार देर रात एलएनजेपी अस्पताल के पुरुष वार्ड में बने डेंगू वार्ड में मरीजों को देखने आए थे। उसी दौरान एक मरीज ने नर्स के साथ बहस शुरू कर दी। डॉ. मेहला के अनुसार स्टाफ नर्स ने उन्हें बताया कि मरीज अलग से बेड मांग कर रहा है, लेकिन वार्ड में कोई बेड खाली नहीं है। इस पर उन्होंने मरीज को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने मरीज को बताया कि वार्ड में बेड खाली नहीं है। तुम चाहो तो आपातकालीन विभाग में बेड खाली हैं, वहां चले जाओ। इस पर मरीज और उसके अटेंडेंट ने बदतमीजी शुरू कर दी।
सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी झगड़े पर उतारु हो गए। स्वयं को किसी मंत्री का नजदीकी बताते हुए धौंस जमाने लगा। उन्होंने इकी जानकारी एलएनजेपी अस्पताल के आरएमओ डॉ. एसएस अरोड़ा को दी।
नशे में था आरोपीडॉ. मेहला ने आरोप लगाया कि मरीज नशे में धुत था और कुछ सुनने को तैयार नहीं था। पुलिस के सामने भी मरीज अभद्र व्यवहार करता रहा। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल प्रशासन को दी है।
चिकित्सक और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले मरीज के खिलाफ पुलिस मेें शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. मुकेश, एमएस एलएनजेपी अस्पताल
गांव दयाल पुर निवासी रणजीत सिंह ने रविवार को चिकित्सक और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि रणजीत सिंह एनआईटी मेें कार्यरत है।कुलदीप, थर्ड गेट चौकी प्रभारी