फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजान महिला को घर लाने से रोकने पर बड़े भाई से की मारपीट

Sat, 07 Jan 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
 चरखी दादरी के प्रेम नगर निवासी एक युवक ने अंजान महिला को घर लाने से रोकने पर बड़े भाई पर हमला बोल कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में  भर्ती करवाया है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन प्रेम नगर निवासी महिपाल ने  बताया कि वीरवार शाम वह अपने घर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका छोटा भाई  किसी अंजान महिला को घर ले आया। घायल ने बताया कि जब उसने इस बात पर ऐतराज जताया तो उसका भाई तैश में आ गया और उस पर डंडो से हमला बोल दिया। इस दौरान परिवार के अन्य लोगों ने बीच बचाव  कर झगड़ा शांत करवाया और घायल को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में  भर्ती करवाया। जहां पुलिस ने उपचाराधीन के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें