बहल के सोरड़ा जदीद गांव के एक युवक को अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए चोटिल कर दिया। पीड़ित फिलहाल हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सोरड़ा जदीद निवासी अमित ने बताया कि वह 30 दिसंबर को बहल में एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। शाम करीब साढे़ सात बजे जब वह वापस आ रहा था तो बीआरसीएम होर्स राइडिंग सेंटर के करीब सामने से अनियंत्रित एवं तेज गति से कार चला रहे अज्ञात चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ भादसं की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया है।