फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप हत्याकांड: पुलिस ने किया आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
बाढड़ा के गांव चांदवास में जमीनी विवाद के चलते हुए झगड़े में परिवार के ही युवक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर बुधवार देर रात दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 32 वर्षीय संदीप कुमार का अपने सगे चाचा सत्यवान  के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार शाम दोनों में झगड़ा हो गया था। जिसमें तैश में आकर सत्यवान ने अपने पुत्र नीरज के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से सिर, गर्दन व हाथों पर ताबड़तोड़ वार कर संदीप को मौत के घाट के उतार दिया था। सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। जहां वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई सतीश के बयान के आधार पर चाचा सत्यवान व चचेरे भाई नीरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कुल्हाड़ी से हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें