बवानीखेड़ा के गांव रोहनात के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मुख्य द्वार के ताले चोरों ने सोमवार रात तोड़ने की कोशिश की। जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधक ने पुलिस में दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव रोहनात के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मुख्यद्वार के ताले चोरों ने सोमवार रात तोड़ने की कोशिश की। सुबह पहुंचकर बैंक प्रबंधक लखराम महता ने देखा की बैंक के मुख्यद्वार के तोले तोडने की कोशिश की गई है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बैंक प्रबंधक लखराम महता ने बताया कि सोमवार को उनका स्टाफ सही प्रकार से बैंक को बंद करके गया था। मंगलवार सुबह बैंक में गए तो देखा की बैंक के मुख्यद्वार के ताले तोड़ने की कोशिश की गई है। इस बारे में थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस को बैंक प्रबंधक ने शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।